Punjab National Bank Personal Loan: ₹5 लाख के लोन पर कितने की EMI बनेगी?

अगर आपको कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए —जैसे Medical Emergency, शादी, Travel या कोई Personal खर्च—तो ऐसे समय में Personal Loan एक आसान और Quick Option होता है। खासकर Punjab National Bank (PNB) आपको बिना किसी Collateral के Personal Loan देता है, यानी आपको इस लोन के लिए कोई भी संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहाँ से आप अपनी Monthly Salary के आधार पर या फिर अधिकतम ₹20 लाख तक का Personal Loan ले सकते हैं।

Punjab National Bank Personal Loan Interest Rate

PNB Personal Loan पर Interest Rate लगभग 9.50% से शुरू होकर 17% तक जा सकता है, जो पूरी तरह से आपकी Income और CIBIL Score पर Depend करता है। अगर आपका CIBIL Score 750 से अधिक है, तो आपको कम Interest Rate पर भी Personal Loan मिलने के Chances बढ़ जाते हैं। Loan चुकाने के लिए आपको अधिकतम 6 साल यानी 72 महीनों तक का समय मिल जाता है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार EMI ऑप्शन चुन कर सकते हैं।

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि अगर आप ₹5,00,000 का Personal Loan लेते हैं तो आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी। इसे समझने के लिए हमने यहाँ 12% P.A. का Average Interest Rate मान रहें हैं।

₹5 लाख Loan पर EMI Table (12% Interest Rate)

Loan TenureMonthly EMI (₹)Total Payment (₹)Total Interest (₹)
1 Year (12 Months)₹44,424₹5,33,093₹33,093
2 Years (24 Months)₹23,537₹5,64,882₹64,882
3 Years (36 Months)₹16,607₹5,97,858₹97,858
4 Years (48 Months)₹13,167₹6,32,012₹1,32,012
5 Years (60 Months)₹11,122₹6,67,333₹1,67,333
6 Years (72 Months)₹9,775₹7,03,807₹2,03,807

एक बात आपको ध्यान में रखनी है कि अगर आप 1 साल के लिए loan लेते हैं तो आपकी EMI ज्यादा होगी लेकिन Interest कम देना पड़ेगा। वहीं अगर आप Tenure बढ़ाते जाते हैं, तो EMI कम होती जाती है लेकिन Total Interest काफी बढ़ जाता है।

उदाहरण के तौर पर, 1 साल के लिए EMI करीब ₹44,424 बनती है, लेकिन अगर आप इसे 6 साल तक बढ़ा देते हैं तो EMI घटकर लगभग ₹9,775 रह जाती है। हालांकि, इस दौरान आपको कुल Interest ₹2 लाख से ज्यादा देना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप अपनी Repayment Capacity के अनुसार कम Tenure ही चुनें, ताकि आप ज्यादा Interest देने से बच सकें।

ध्यान रखें कि यह पूरा Calculation एक Average Interest Rate पर आधारित है। अगर आपको कम Interest Rate मिलता है, तो आपकी EMI और Total Payment दोनों कम हो सकते हैं। इसलिए Personal Loan लेने से पहले अपना CIBIL Score जरूर Check करें और Best Possible Interest Rate पाने की कोशिश करें।

इस तरह आप साफ़ समझ सकते हैं कि Personal Loan का Tenure जितना बढ़ाते हैं, उतनी ही आपकी EMI कम होती जाती है, लेकिन इसके साथ-साथ Total Interest काफी तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए Personal Loan लेते समय सिर्फ कम EMI देखकर Decision लेना सही नहीं होता, बल्कि आपको यह भी देखना चाहिए कि पूरे Loan Period में आप कितना Extra Interest दे रहे हैं।

बेहतर यही रहता है कि आप अपनी Income और खर्चों को ध्यान में रखते हुए ऐसा Tenure चुनें जिसमें EMI भी Manageable रहे और Interest भी कम से कम देना पड़े। साथ ही, अगर आपको कम Interest Rate मिल जाता है—जैसे कि अच्छा CIBIL Score होने पर—तो आपकी Total Cost और भी कम हो सकती है। इसलिए हमेशा समझदारी से Compare करके ही Personal Loan लें, ताकि आप Unnecessary Financial Burden से बच सकें।

Related Topics:

Leave a Comment