Axis Bank Personal Loan, जानिए, ₹5 लाख के पर्सनल लोन पर कितने की EMI बनेगी?

आज के समय में जब शादी, यात्रा, पढ़ाई या किसी इमरजेंसी खर्च के लिए तुरंत पैसों की जरूरत होती है, तब Axis Bank Personal Loan एक भरोसेमंद ऑप्शन बन सकता है। आज हम Axis Bank के पर्सनल लोन की पूरी बातों को जानेंगे और यह भी समझेंगे कि अगर आप ₹5 लाख का पर्सनल लोन लेते हैं तो आभी के ब्याज दरों के हिसाब से EMI कितने की बनेगी।

Axis Bank अपने ग्राहकों को ₹50,000 से लेकर ₹40 लाख तक का पर्सनल लोन देता है। यह एक Unsecured Loan होता है, यानी इसके लिए आपको कोई भी प्रॉपर्टी, सोना या अन्य एसेट गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है। लोन की का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।

Axis Bank Personal Loan

Axis Bank Personal Loan का ब्याज दर 9.90% प्रति वर्ष से शुरू होता है। हालांकि, यह ब्याज दर आपके Credit Score, Income और Loan Profile पर निर्भर करती है। लोन चुकाने के लिए बैंक आपको 12 महीने से लेकर 84 महीने (1 से 7 साल) तक का समय देता है, ताकि आप अपनी सुविधा के अनुसार EMI चुन सकें।

Axis Bank Personal Loan EMI on 5 Lakh (9.90% P.A.)

नीचे दी गई टेबल में यह बताया गया है कि अगर आप ₹5 लाख का पर्सनल लोन अलग-अलग समय के लिए लेते हैं, तो आपकी EMI, Total Payment और Total Interest कितना बनेगा।

Axis Bank Personal Loan EMI

Loan TenureEMITotal PaymentTotal Interest
1 Year₹43,935₹5,27,216₹27,216
2 Years₹23,049₹5,53,185₹53,185
3 Years₹16,110₹5,79,965₹79,965
4 Years₹12,657₹6,07,550₹1,07,550
5 Years₹10,599₹6,35,936₹1,35,936
6 Years₹8,958₹6,45,057₹1,45,057
7 Years₹8,119₹6,82,006₹1,82,006

सही Loan Tenure कैसे चुनें?

अगर आप कम समय (1–3 साल) के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी EMI थोड़ी ज्यादा होगी, लेकिन कुल ब्याज कम देना पड़ेगा। वहीं, अगर आप लंबे समय (5–7 साल) के लिए लोन लेते हैं, तो EMI कम हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि पर्सनल लोन का Tenure जितना हो सके उतना कम रखें, ताकि आप ब्याज पर ज्यादा पैसा खर्च न करें।

Axis Bank Personal Loan उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें बिना किसी गारंटी के जल्दी लोन चाहिए। ₹5 लाख के लोन पर EMI आपकी सुविधा और चुने गए Tenure पर निर्भर करती है। लोन लेने से पहले अपनी Income, Monthly expenses और Repayment capacity जरूर जांच लें।

Related Topics:

Leave a Comment