Axis Bank vs HDFC Bank Personal Loan: कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता लोन?

आज के समय में पर्सनल लोन लेना बहुत आम हो गया है। कई बार अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ जाती है, और ऐसे में बैंक से Personal Loan लेना एक आसान तरीका बन जाता है। लेकिन जब बात आती है कौन सा बैंक बेहतर है – Axis Bank या HDFC Bank, तो थोड़ा कंफ्यूजन हो जाता है। आज हम इसी का पूरा कंपैरिजन जानेंगे — Axis Bank Personal Loan vs HDFC Bank Personal Loan – 2025.

Axis Bank Personal Loan

सबसे पहले बात करते हैं Axis Bank Personal Loan की, Axis Bank का पर्सनल लोन 9.99% प्रतिवर्ष की ब्याज दर से शुरू होता है। यहाँ आपको 12 महीने से लेकर 84 महीने यानी 1 साल से 7 साल तक का टेन्योर मिलता है। यानी आप अपनी ज़रूरत और सुविधा के हिसाब से छोटा या बड़ा टेन्योर चुन सकते हैं। लोन की राशि ₹50,000 से लेकर ₹40 लाख तक हो सकती है, जो आपकी इंकम और सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है।

Processing fee की बात करें तो Axis Bank लोन अमाउंट का 2% तक प्रोसेसिंग चार्ज लेता है। अगर आप लोन को पहले बंद करना चाहते हैं यानी ‘Prepayment’ करना चाहते हैं, तो इसकी भी सुविधा है, लेकिन इसके लिए एक छोटा सा चार्ज देना पड़ता है। कुल मिलाकर Axis Bank तेज़ प्रोसेसिंग और लंबा टेन्योर देने के लिए जाना जाता है।

HDFC Bank Personal Loan

अब बात करते हैं HDFC Bank Personal Loan की, HDFC Bank भी पर्सनल लोन 9.99% प्रतिवर्ष की ब्याज दर से शुरू करता है। यहाँ आपको 12 महीने से लेकर 72 महीने यानी 1 साल से 6 साल तक का टेन्योर मिल जाता है। लोन की राशि यहाँ भी ₹50,000 से लेकर ₹40 लाख तक ली जा सकती है।

Processing fee यहाँ थोड़ी ज़्यादा है — 2.5% तक। HDFC Bank में Prepayment या Foreclosure की सुविधा है, लेकिन एक शर्त के साथ — आपको कम से कम 12 EMI भरनी ज़रूरी होती हैं, तभी आप लोन को समय से पहले बंद कर सकते हैं।

EMI comparison

मान लीजिए आपने ₹5 लाख का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लिया है, तो Axis Bank और HDFC Bank दोनों में आपकी EMI लगभग ₹10,621 प्रति माह बनेगी। पूरे 5 साल में आपको कुल ₹6,37,263 रुपये चुकाने होंगे, जिसमें से ₹1,37,263 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में जाएंगे।

इसका मतलब ये हुआ कि दोनों बैंकों की EMI और कुल ब्याज लगभग समान है, क्योंकि ब्याज दर 9.99% है। फर्क सिर्फ प्रोसेसिंग फीस और कुछ एक्स्ट्रा चार्जेस में है।

किस बैंक से लोन लेना बेहतर रहेगा?

अगर आपके पास पहले से Axis Bank या HDFC Bank में सेविंग अकाउंट है, तो उसी बैंक से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना आसान रहेगा। बैंक आपके अकाउंट और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखकर जल्दी अप्रूवल दे सकता है।

Related Topics:

1 thought on “Axis Bank vs HDFC Bank Personal Loan: कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता लोन?”

Leave a Comment